फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोद लेकर परिषदीय स्कूल को बनाया हैप्पी स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। इनरव्हील क्लब की ओर से हर साल एक स्कूल को गोद लेकर एक हैप्पी स्कूल बनाया जाता है। पिछले साल नगर के तिलक प्राथमिक विद्यालय को गोद इनव्हील क्लब ने हैप्पी स्कूल बनाने के कार्य पर कार्य तेज कर दिया। इस एक साल में इनरव्हील क्लब की ओर से तिलक प्राथमिक विद्यालय में तमाम कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को जागरूक किया गया। इस दौरान छात्रों के लिए स्कूल में फिल्टर और बेंच आदि डोनेट किया गया, जिससे कि बच्चों के शिक्षा स्तर को सुधारा जा सके। हर बच्चे में काबिलियत होता है और हर बच्चा अनोखा होता है। हमारा क्लब इस बात को ध्यान में रखते हुए इन स्कूल के बच्चों को आगे बढ़ने और पढ़ने में मदद करता है। प्रियंका सिंह, प्रीति श्रीवास्तव, शैल अग्रवाल, प्रभा पांडेय, नीलिमा सिंह, पूनम, कविता, उषा पांडेय, विजय लक्ष्मी, शिप्रा सिंह, माया गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें