फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व घर से भागे प्रेमी युगल धराए

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व घर से भागे प्रेमी युगल रविवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने लड़की के पिता की तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। एक गांव की युवती का कोतवाली क्षेत्र के सरदासपुर गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों 23 जनवरी को घर से भाग निकले। कोलकाता पहुंचकर कोर्ट मैरेज कर लिया। परिजनों द्वारा प्रलोभन दिए जाने पर रविवार को दोनों प्रेमी युगल घर पहुंच गए। दोनों प्रेमियों का स्वजातीय होने के कारण लोगों ने दोनों को शादी के बंधन में बांधने का पूरा प्रयास किया। काफी देर तक पंचायत होने के बाद भी बात बन नहीं पाई। आखिरकार लड़की के पिता ने अपने नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया। हालांकि पिता की तहरीर के बाद भी पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज करने के पहले दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने के प्रयास में लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें