सुरेमनपुर-बैरिया मार्ग के बीबीटोला व मधुबनी में सड़क के पटरियों पर सब्जी मंडी लगने के कारण हर रोज आम लोगों को जाम के झाम में कराहना पड़ रहा है। इस मार्ग से होकर ट्रेन पकड़ने के लिए सुबह का समय स्टेशन जाने वाले दर्जनों यात्रियों की ट्रेन छूट जाती है, आलम यह है कि सड़क की पटरियों पर सब्जियों के बोरियां व टोकड़ी रखी होती है। जबकि सड़क के बीचोबीच एकतरफ व्यपारियों की भीड़ तो दूसरी तरफ टेंपो, चार पहिया, पिकअप, बाइक, ट्रक, ट्रेक्टर आदि वाहनों के आवागमन से प्रतिदिन घंटो जाम लगना स्वभाविक है।
बीबीटोला व मधुबनी बाजार में प्रतिदिन सुबह क्षेत्र के किसान अपने उत्पाद किये मिर्ची, गोभी, बैगन, मटर, प्याज, पालक आदि हरी सब्जियों को थोक भाव से बेचने के लिए सड़क के पटरियों पर बाजार लगाते है। इन किसानों से सब्जी खरीदने के लिए कोलकाता, बिहार के छपरा, गौतमस्थान, रिबिलगंज, मांझी, मुजफ्फरपुर, बरौनी व जिला मुख्यालय के सब्जी व्यपारी थोक भाव से सब्जी खरीदने आते हैं, सब्जियां खरीद कर पिकअप व अन्य वाहनों से ले जाते है, यहां तक कि बिना बुक कराए रेलमार्ग से बलिया-सियालदह, उत्सर्ग एक्सप्रेस व पैसेंजर से भी ले जाते है, जिससे इस बैरिया-सुरेमनपुर मार्ग पर रोज सुबह सात बजे से 11 बजे तक जाम लग जाता है, जाम के वजह से घंटो यात्री जाम में फंसे रहते है, जिससे ट्रेनों के छूटने से यात्रियों का आवश्यक कार्य छूट जाती है,क्षेत्रीय लोगो ने दोनों सब्जी मंडियों को सड़क मार्ग से हटा कर एक सुरक्षित स्थान पर व्यवस्था करने की मांग किया है।