फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने का दिया गया टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चार से 10 दिसंबर तक चलाए जा रहे नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत, जेपीनगर के बालिकाओं को बुधवार को टिप्स दिया गया।नारी के सम्मान में बैरिया के थानाध्यक्ष गगन राज सिंह के द्वारा प्रभावती देवी राजकीय बालिका इण्टर कालेज की छात्राओं को महिला अपराध से जुड़े कानूनी प्रावधान, महिला सुरक्षा के लिए चलाई जा रही सेवाओं के संबंध में कई जानकारियां साझा की, और उन्हें आत्म निर्भर बनने की ओर प्रेरित किया। इस मौके पर थानाध्यक्ष ने उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारी सुरक्षा के तहत छात्राओं को सशक्त करने के लिए डायल 100, वूमेन पॉवर लाइन 1090, एंटी रोमियो स्कावयड, सेवा के साथ ही तमाम तरह की सुरक्षा व्यवस्था मौजूद है। उनके साथ घर से स्कूल जाते समय रास्ते में कोई अमर्यादित घटना, असामाजिक तत्वों द्वारा छेड़छाड़ अथवा दुर्व्यवहार किया जाता है, तो इसकी सूचना महिला पुलिस हेल्प लाइन 1090 पर दें। पुलिस शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखेगी और आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में चांददियर पुलिस चौकी के इंचार्ज योगेंद्र प्रताप सिंह, और जयप्रकाशनगर पुलिस चौकी के इंचार्ज प्रमोद कुमार सिंह ने भी नारी सुरक्षा व सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे। छात्राओं को उनके अधिकारों से अवगत कराते हुए कहा की छात्राओं को अपने से संबंधित सभी अधिकारों का ज्ञान होना आवश्यक है। कभी विपरीत हालात हों तो तब की स्थिति में उन्हें घबराने के बजाय, हिम्मत से काम लेना चाहिए। घबराहट की स्थिति में सामने वाला ही हावी हो जाता है। सभी छात्राएं हिचक छोड़, खुद के साथ घटित होने वाली तमाम तरह की बातों से प्रशासन को अवगत कराएं। पशासन हमेशा उनके साथ है। इस दौरान छात्राओं ने तालिया बजाकर अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या अंजनी कुमारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें