बलिया। फिल्म पद्मावती के प्रदर्शन के विरोध में बुधवार को अधिवक्ता अमित चौबे के नेतृत्व में अधिवक्तओं ने फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला कोर्ट परिसर में फूंका। वक्ताओं ने कहा कि फिल्म में भारतीय नारी के चरित्र को अपमानित किया गया है। जिसका अधिवक्ता समाज विरोध व निंदा करता है। इस मौके पर दुर्गा प्रसाद सिंह, देवेंद्र यादव, संजय सिंह, शिवजी यादव, कमलाकर चौबे, रामजी श्रीवास्तव, आनंद ओझा, कमलेश यादव आदि मौजूद रहे।