बलिया। सेंट जेवियर्स के धरहरा स्थित क्रीड़ांगन में मंगलवार को खेल उत्सव के दूसरे दिन का शानदार आगाज नन्हे-मुन्ने द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। इसके साथ ही विभिन्न खेलों में सेंट जेवियर्स एजुकेशन सोसाइटी की तीनों शाखा के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपना हुनर दिखाया।
खेल शुरू होने के चंद मिनट पहले विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सुभाष सिंह ने उपस्थित छात्र-छात्रा तथा शिक्षिकाओं से कहा कि अनुशासन ही खेल का पर्याय है। विद्यालय के प्रबंधक अभिनव नाथ तिवारी ने सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामना दी। साथ ही फुटबाल का मैच शुरू हुआ। जिसमें धरहरा शाखा की टीम ने सिटी ब्रांच को चार-शून्य से हराया। इस दौरान अन्य खेलों में जैसे लांग जंप में सुमित पांडेय प्रथम, प्रद्युमभन द्वितीय तथा शिव यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 800 मीटर रेस में सोनी पांडेय प्रथम, विकास द्वितीय रहे। बैडमिंटन में सलेमपुर गर्ल्स टीम का दबदबा रहा। इसी के साथ एसबीएन तिवारी ने सभी को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षक-शिक्षिकाओं में एसके उपाध्याय, बीएस तिवारी, सीमा राय, मीना सिंह आदि उपस्थित रहे।