फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में दो झोपड़ियां राख, लाखों का सामान नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव ग्रामसभा अंतर्गत दल छपरा गांव में सोमवार की आधी रात को अज्ञात कारणों से लगी आग में एक परिवार का दो झोपड़ियां उसमें रखा घर गृहस्थी का सारा सामान, जरूरी प्रपत्र, नगदी समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। अगलगी की इस घटना में एक गाय जलकर मर गई। वहीं गृहस्वामी तथा उसकी पत्नी झुलस गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात करीब 12 बजे दल छपरा निवासी मनोज यादव के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक लोग आग को नियंत्रित करते। तब तक मनोज यादव की दो झोपड़ियां, 20 क्विंटल धान,10 क्विंटल मक्का, पांच बोरी गेहूं, तीन बोरी डाई, 6 बोरी यूरिया सहित उपयोग के सारे सामान जलकर राख हो गए। अगलगी की इस घटना में मनोज यादव की एक गाय जलकर मौके पर ही मर गई। घटना में मनोज यादव (32) तथा मनोज की पत्नी ममता (29) भी झुलस गई। जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पर कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें