फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञापन : मिठाईलाल ने निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर निकाय चुनाव को लेकर सम्भावित प्रत्याशियों ने जनसम्पर्क अभियान के साथ-साथ शक्ति प्रदर्शन भी शुरू कर दिया है। रविवार को नगर के भाजपा नेता संत कुमार उर्फ मिठाई लाल गुप्त ने समर्थकों के साथ नगर भ्रमण कर लोगों से समर्थन मांगा।
विज्ञापन

कैम्प कार्यालय (पूर्वांचल टाकीज) पर रविवार को भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरु हो गयी। नगर के सभी वार्डो से समर्थकों का जत्था 11 बजे तक कैम्प कार्यालय पहुुंचा। पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे हजारों कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ मिठाई लाल का जुलूस नगर भ्रमण के लिए निकला। इससे पहले मिठाई लाल ने संत गणिनाथ, महर्षि भृगु मुनि, चित्रगुप्त मंदिर, बबुआ ब्रम्ह बाबा, बालेश्वर मंदिर, हनुमान मंदिर, दुर्गा मंदिर, शनिचरा बाबा का दर्शन पूजन किया। जगह-जगह समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। जुलूस पुन: पूर्वांचल टाकीज स्थित कैम्प कार्यालय पर पंहुचा। यहां अपने संबोधन में मिठाई लाल ने कहा कि वह नगर के स्वच्छ विकास के लिए संकल्पित हैं और रहेंगे। मिठाई लाल ने लोगों का आभार जताते हुए समर्थन की देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें