फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली बैठक में ग्रामीणों ने बनाई विकास की योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर/रामगढ़। मिशन अंत्योदय ग्राम समृद्धि योजना के तहत 1 अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत विकासखंड दुबहर के ग्राम पंचायत मोहन छपरा में रविवार के दिन खुली बैठक का आयोजन प्राथमिक विद्यालय पर किया गया । बैठक में ग्राम प्रधान सीमा पांडे एवं ग्राम पंचायत अधिकारी दयाशंकर यादव ने ग्रामीणों के समक्ष गांव के विकास से संबंधित कार्य योजना को एक-एक कर पढ़कर सुनाया तथा ग्रामीणों की राय लीं और उसे कार्यवाही पंजिका में अंकित किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनीष पांडेय गुड्डू ,छोटू पान्डेय, अंजनी गुप्ता, अर्चना गुप्ता, काशी पांडे, रामलाल गोड़, गुलाबचंद जवाहर प्रसाद, सोनू गुप्ता,आदि लोग रहे ।
विज्ञापन

उधर ग्राम पंचायत घोड़हरा में भी ग्राम प्रधान नफीस अख्तर की देखरेख में खुली बैठक का आयोजन घोड़ाहरा बाजार के पास किया गया ।इस मौके पर आनंद मोहन पांडेय सन्तोष यादव राजेश मालि ,कुमारी तारा विजय कुमार लियाकत अली उमेश यादव इंतजार अली आदि लोग रहे । रामगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार: विकास खंड बेलहरी अंतर्गत मझौवा ग्रामसभा में रविवार के दिन मझौवा विकास विचार मंच द्वारा आदर्श इंटर कालेज के प्रांगण में एक मीटिंग आयोजित की गई। इस मौके पर डा.रविकिर्ती सिंह,बबलू प्रधान, रितेश सिंह, सुमित सिंह, विनोद सिंह, माझिल सिंह इत्यादि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें