फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। निकाय चुनाव को लेकर हाईकोर्ट के आदेश के बाद एकबार फिर सरगर्मी बढ़ने लगी है। जबकि प्रशासनिक तैयारियां भी तेज हो गई हैं। हालांकि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निकाय चुनाव को लेकर अभी अधिसूचना जारी नहीं की गई है लेकिन नवंबर में चुनाव के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में दो नगरपालिका व आठ नगर पंचायतों के चुनाव कराए जाएंगे।

हालांकि एक नगर पंचायत बैरिया में पहली बार चुनाव होंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी की मानें तो वार्डोँ के परिसीमन के लिए रैपिड सर्वे का काम पूरा हो चुका है और रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। हालांकि पहले से निर्धारित जून महीने में चुनाव की संभावना को देखते हुए शासन के निर्देश पर पूरी तैयारी कर ली गई थी लेकिन इसी बीच चुनाव टल गया था। बताया जाता है कि रैपिड सर्वे के आधार पर ही शासन की ओर से नगरपालिका व नगर पंचायतों के चेयरमैन व वार्डों का आरक्षण निर्धारित किया जाएगा। अधिकारियों की मानें तो नगरपालिका व नगर पंचायतों में बने वार्डों के निर्धारण काम भी पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव को लेकर आरओ व एआरओ की तैनाती के साथ ही चुनावकर्मियों की ड्यूटी के लिए कर्मचारियों की फीडिंग का काम भी किया जा चुका है। इसके अलावा चुनावी कार्य के लिए प्रभारी अधिकारियों की तैनाती भी जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से की जा चुकी है।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बी राम ने बताया कि दो नगरपालिका व सात नगर पंचायतें पहले से थीं। इनमें कुल 151 वार्ड बने थे। करीब एक साल पहले शासन की ओर से बैरिया को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया था। बताया कि बैरिया नगर पंचायत में कुल 16 वार्ड बनाए गए हैं और बैरिया नगर पंचायत का यह पहला चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें