बलिया। आरटीओ राम सिंह यादव के खिलाफ मंगलवार को वाराणसी के कैंट थाने में धमकी देने का मुकदमा दर्ज होने के मामले को लेकर बुधवार को जनपद में चर्चाएं जोरों पर रही। इस मामले में एआरटीओ राम सिंह यादव ने आरोपो को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि शिकायतकर्ता से उनका कोई लेना देना नहीं है।
उन्होंने बताया कि करीब दस दिन पहले एक ट्रांसपोर्टर ने सिपाहियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की शिकायत की थी, लेकिन मामले की जांच में आरोप गलत मिला। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन सख्ती से करने पर अवैध चलने वाले ट्रांसपोर्टर परेशान हो जाते हैं। इसको लेकर वह तरह-तरह के आरोप लगाते हैं। आरोप गलत है। मामले की जांच में स्थिति स्वत: ही स्पष्ट हो जाएगी।
मालूम हो कि पूर्वांचल ट्रक आनर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रमोद सिं ने 15 जुलाई को एआरटीओ प्रवर्तन राम सिंह यादव पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत परिवहन आयुक्त से की थी। आरोप था कि प्रत्येक ओवरलोड ट्रक से 2200 रुपये लेकर उन्हें पास कराया जाता है।