हल्दी। थाना क्षेत्र के हल्दी चट्टी पर रविवार की देर शाम मुर्गा-लिट्टी के दूकानदार व ग्राहक में पैसे के लेन-देन को लेकर मारपीट मामले में बुधवार को दूकानदारों ने रामलखन बाबा के मठिया पर बैठकर पुलिस द्वारा एकपक्षीय कार्रवाई किए जाने की निंदा की। हल्दी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी आनंद दुबे रविवार को रात करीब 10 बजे हल्दी चट्टी पर स्थित मुर्गा-लिट्टी के दूकानदार नंदलाल से पानी की बोतल मांगी तो दूकानदार ने पानी की बोतल न देकर पहले पुराना बकाया देने को कहा था। इसी बात को लेकर दोनों में मारपीट हो गई थी। पुलिस दोनों पक्षों को उठाकर थाने ले आई। पुलिस ने आनंद दूबे की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज कर तीन दूकानदार को चालान कर दिया। पुलिस द्वारा इस एकपक्षीय कार्रवाई से चट्टी के दूकानदारों ने बैठक कर नाराजगी व्यक्त की। बैठक में श्रीराम प्रसाद, नन्दजी प्रसाद, राजू प्रसाद, कृष्णा साहु, विजय तुरहा, शिवकुमार आदि दूकानदार रहे।