फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति ठप होने उपभोक्ताओं में नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। रानीगंज बाजार सहित पूरे क्षेत्र की बिजली शनिवार से ही गायब है। मंगलवार की देर रात कुछ क्षेत्रों में बिजली आई तो बुधवार को पूरे दिन गायब रही। जिससे कस्बा एवं बाजार के उपभोक्ता विद्युत विभाग के इस ढुलमुल रवैए से आक्रोशित है। बता दे कि बैरिया में स्थापित नया व पुराना दोनों विद्युत उपकेंद्रों पर अव्यवस्था का आलम है। यहां दैनिक मजदूरी पर काम करने वाले मजदूरों ने सारी दुर्व्यवस्था का कारण अवर अभियंता को बताते हुए कहा कि वे हम लोगों की बात सुनने को तैयार नहीं हैं। विद्युत आपूर्ति क्यों बंद है इसे बताने वाला भी उपकेंद्र पर कोई नहीं है। वहीं क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि लोगों का कहना है कि जगह-जगह 33 हजार व 11 हजार की लाइने एक दूसरे के ऊपर से पार किया गया है। जिससे कहीं एक जगह छोटा फाल्ट होने पर भी पूरे क्षेत्र की लाइन ठप हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें