फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के नेतृत्व में देश का हुआ विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर के टाउन हाल बापू भवन में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के तत्वावधान में केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर सबका साथ, सबका विकास सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रोें से भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान वक्ताओं ने मोदी सरकार के तीन साल के उपलब्धियों का बखान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद भरत सिंह तथा सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा ने दीप जला कर किया। इस मौके पर सांसद भरत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम तीन सालों में काफी विकास किए हैं। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भी पाक का मन अभी नहीं भरा है। कहा जिले के विकास के लिए मैंने मोदी जी के पास जाकर आवाज उठाई। पहले जो मंत्री हम सांसदों की बात नहीं सुनते थे। आज वही मंत्री जिले का विकास कराने के लिए अपना कार्यक्रम देने लगे है। उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना की शुभारंभ बलिया की धरती से करके मोदी ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया। लेकिन इस योजना में कुछ गैस एजेंसी संचालक पीएम के भावनाआें के साथ खिलवाड़ कर रहे है, जो किसी प्रकार से क्षम्य नहीं है। सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा कि हम लोगों ने तीन सालों के भीतर काफी विकास योजनाएं जिले में लाया। लेकिन प्रदेश में गैर भाजपा सरकार होने के चलते हम लोगों का कार्य धरातल पर नहीं उतर पाता था। संचालन कर रहे नगर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि योगी सरकार में जो भी कार्य हो रहे हैं वे धरातल पर दिख रहे हैं। एक तरफ सड़कों की दशा सुधारी जा रही है। वहीं दूसरी तरफ 24 घंटे बिजली देने के लिए विद्युत तार बदले जा रहे है। इस मौके पर जिला महामंत्री जयप्रकाश साहू, अमिताभ उपाध्याय, प्रदीप सिंह, अरूण सिंह बंटू, डा. अरूण सिंह गामा, संजय मिश्र सहित सैकड़ाें भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता एचपीसीएल के रिजलन मैनेजर सीआर विजय कुमार तथा संजय कुमार ने किया।

उज्जवला योजना में गड़बड़ी करने वालों की होगी जांच
बलिया। सबका साथ, सबका विकास कार्यक्रम के सकुशल संपन्न होने के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में सांसद भरत सिंह ने कहा कि उज्जवला योजना महै जिले के नोडल अधिकारी एवं गैस एजेंसियों की मिली भगत हुई है। इसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने कार्यक्रम में आए एचपीसीएल के अधिकारियों से कहा कि पीएम मोदी के भावनाओं के विपरीत कार्य करने वाले गैस एजेंसी संचालक और नोडल अधिकारी के खिलाफ जांच की संस्तुति करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें