फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल पांडेय के शहादत दिवस पर विविध कार्यक्रम: शशिकांत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन एवं आजाद भारत के ऐतिहासिक अतीत को कुरेदने के इरादे से अमर शहीद मंगल पांडेय का 162वां शहादत दिवस उनके विश्वव्यापी गौरव के अनुरूप मनाया जाएगा। इसके लिए उनकी स्मृति में व्याख्यान माला , स्कूली बच्चों की प्रभातफेरी, गार्ड आफ आनर, झंडोत्तोलन, एवं शहीद को नमन करने के लिए आठ अप्रैल को विविध आयोजन किया जाएगा। यह बातें शहीद मंगल पांडेय स्मारक समिति के तत्वावधान में आयोजित शहादत दिवस की तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष शशिकांत चतुर्वेदी ने अपने आवास पर कही। उन्होंने कहा कि आठ अप्रैल को प्रात: आठ बजे प्रभातफेरी, गार्ड आफ आनर, झंडोत्तोलन, शहीद को नमन तथा माल्यार्पण एवं अन्य विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस मौके पर डा. विश्राम चौधरी, मनोज पाठक, शंकर तिवारी, रवि श्रीवास्तव, अर्जुन राम, ओमप्रकाश वर्मा, विजय चौबे, रोशन दूबे, राजकुमार चौबे, अभिनंदन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें