फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पर गुंडा एक्ट व 48 पर मिनी गुंडा एक्ट की हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। लोकसभा चुनाव 2019 को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में भीमपुरा पुलिस ने राजनीतिक प्रतिनिधियों सहित पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज आपराधिक मुकदमों तथा गांव में माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई कर कई को पाबंद किया। थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने बताया कि आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करना व कराना हमारी प्राथमिकता है। बताया कि 107/116 के तहत 31 मुकदमों में 630 लोगों का चालान किया गया है। वहीं 90 मुकदमे में 302 लोगों को पाबंद किया गया है। जबकि आबकारी एक्ट के तहत 19 मुकदमें दर्ज कर 375 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए दो गुंडा व 48 मिनी गुंडा करवाई की गई है। वहीं एक व्यक्ति पर गैंगेस्टर लगाया गया है। इसके अलावा 325 असलहों में 79 असलहा जमा करा दिया गया है। शेष असलहों व चुनाव में उन्माद फैलाने वालों को पुलिस चिह्नित कर करवाई में जुटी हुई है। ताकि चुनाव सकुशल सम्पन्न कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें