फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूट डालो राज करो की नीति पर देश में काम कर रही भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। विधान सभा सिकंदरपुर में रविवार को बस स्टेशन चौराहे के समीप सपा-बसपा गठबंधन के कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय कार्यकर्ता बैठक का आयोजित किया गया। इसमें केंद्र व प्रदेश सरकार पर वक्ताओं ने प्रहार किया और गठबंधन से घोषित प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए आह्वान किया गया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री नारद राय व विशिष्ठ अतिथि बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने बाबा भीमराव आंबेडकर, डॉ राम मनोहर लोहिया व कांशीराम के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बसपा व सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी आरएस कुशवाहा ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार और पार्टी के नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी फूट डालो राज करो कि नीति अपनाकर देश में काम कर रही हैं। इस दौरान पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी व पूर्व मंत्री नारद राय ने भी जमकर केंद्र सरकार पर हमला बोला और बीजेपी की नीतियों को देश के लिए खतरनाक बताया। इस मौके पर पूर्व सांसद हरिवंश सहाय, पूर्व विधायक गोरख पासवान, रामजी यादव, मदन राय, रणजीत भारती, सत्येन्द्र राजभर, विवेक सिंह, रामबचन यादव, सुरेन्द्र यादव, भीष्म यादव, जितेश वर्मा, ओमनरायन गौतम, राकेश गौतम, संतोष राम, वृजेश गौतम आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रभूषण राजभर व संचालन अनंत मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें