फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्या एक अनमोल तोहफा, चोर भी न चुरा पाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर विहान पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विहान फाउंडेशन के चेयरमैन प्रमोद उपाध्याय ने कहा कि शिक्षा अनमोल है। इसे किसी से कोई चुरा नहीं सकता।
विज्ञापन

कहा कि गुलामी के दिनों में 1930 में फेफना थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी एवं उपाध्याय परिवार के मुखिया चंद्र दीप उपाध्याय ने गांव में अपनी भूमि पर रोहणी नाम से एक विद्यालय की नींव रखी। कुछ हद तक उनका प्रयास फलीभूत भी हुआ, लेकिन संसाधनों का टोटा उनकी राह में रोड़ा अटका रहा था। वर्ष 2018 के सितंबर महीने में मन में एक विचार आया कि क्यों न पकड़ी जैसे शैक्षिक रूप से पिछड़े इलाके में विद्यालय की स्थापना कर वहां के बच्चों को आधुनिक व तकनीकी युक्त शिक्षा दी जाए। इसी सोच को मूर्त रूप प्रदान करते हुए उपाध्याय ने पकड़ी में एक उच्च स्तरीय विद्यालय की स्थापना का ताना बाना बुना जिसमें शैक्षिक सत्र 2019 में विहान पब्लिक स्कूल में पढ़ाई का दौर शुरू हो जाएगा। ऋतु परिवर्तन के महोत्सव के दिन रोहिणी के स्थान पर निर्मित विहान पब्लिक स्कूल का आंगन एक बार फिर बच्चों की किलकारियों एवं गुरुजनों की उपस्थिति से गुंजायमान है। जहां वर्तमान शैक्षिक स्तर के अनुकूल अव्वल दर्जे के अध्यापकों की नियुक्ति विहान फाउंडेशन द्वारा की गई है, ताकि नौनिहालों को उत्कृष्ठ शिक्षा प्रदान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें