फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणवतापरक व समय से करें समस्याओं का निस्तारण: सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। तहसील सभागार में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ बद्रीनाथ सिंह ने कुल 34 मामले सुने। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि समस्याओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्वक व समय से करें। मकर संक्रांति पर्व के कारण फरियादियो की संख्या काफी कम रही और 34 मामले ही आए। समाधान दिवस में खरौनी गांव के संजीव पाण्डेय के साथ एक दर्जन लोगों ने खरौनी गांव का नक्शा आम जनता को उपलब्ध कराने तथा टीएस बन्धे के किनारे के गांवो में बाढ़ का स्थायी समाधान करने की मांग की। सहतवार के अब्दुल रउफ ने नगर में स्थित मदरसा व मस्जिद की पांच बिंदुओं पर जांच करने की मांग की। देवरार गांव के अंगद प्रसाद ने दलित बस्ती की सरकारी गड़ही को दंबगों के कब्जा से मुक्त कराने, डुहीमुशी के प्रहलाद ने घर का गंदा पानी कुंआ में गिराने से रोकने, सूर्यपुरा के राजेश ने नाली का पानी जबर्दस्ती खेत में बहाने से रोकने की मांग की। इसी तरह कई अन्य मामले आए, जिन्हें सीडीओ ने एसडीएम व तहसीलदार को मौके पर जाकर निस्तारण करने को कहा। इस मौके पर एसडीएम अन्नपूर्णा गर्ग, तहसीलदार शिव सागर दूबे, डा. एसके तिवारी, ईओ सीमा राय, आशुतोष ओझा, कोतवाल गगनराज सिंह, राहुल भारती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें