मनियर। मनियर इंटर कालेज के मैदान में चल रहे मनियर फुटबाल चैलेंज कप प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में इंदारा (मऊ) ने बलिया क्लब को हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में इंदारा ने बलिया को 2-0 से मात दी। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा नेता देवेंद्र नाथ त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
मैच आरंभ होने के छह मिनट बाद इंदारा के सद्दाम ने पहला गोल दागा। हाफ टाइम के बाद इंदारा के कृष्ण यादव ने दूसरा गोल दागकर 2-0 की बढ़त ले ली। बलिया की टीम कोई भी गोल नहीं कर सकी। विजेता टीम के कप्तान राशिद को शील्ड व उपविजेता बलिया के टीम के कैप्टन मनोज को उपविजेता का शील्ड दिया गया। बेस्ट प्लेयर का खिताब इंदारा के कृष्ण यादव और बेस्ट गोलकीपर का खिताब बलिया के सोनू को दिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि मनियर इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य मेजर दिनेश सिंह रहे।
रेफरी अरविंद सिंह अकेला, अनिल यादव, बैजनाथ सिंह , उद्घोषक राजू सिंह रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष सत्यदेव सिंह, सचिव नसीमुल्लाह भाई व आयोजक अमित कुमार सिंह रिंकू रहे। इस मौके पर फुटबाल संघ के सचिव अरविंद कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव, हरेराम सिंह, गणेश राय, संकल्प सिंह, गुलगुल सिंह, मिंटू सिंह, जेपी यादव, विजय यादव, विक्रमादित्य सिंह, प्रिंस खान, मदन सिंह सचेस आदि रहे।