फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने न्यायिक कार्य से विरत रहने के प्रस्ताव का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कुछ अधिवक्ता संगठनों द्वारा आए दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने के प्रस्ताव का विरोध किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट बार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि पिछले दिनों इसी तरह के प्रस्ताव के विरोध में कलेक्ट्रेट बार के अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया था, जिस पर उन्होंने कहा कि था कि जब तक संयुक्त बार का प्रस्ताव नहीं आएगा, वे न्यायिक कार्य से विरत रहने के प्रस्ताव पर कार्य को बाधित नहीं करेंगे। वहीं, सेंट्रल बार तथा कलेक्ट्रेट बार के वकीलों ने रसड़ा एसडीएम द्वारा बार काउंसिल में भेजे गए प्रस्ताव का विरोध किया। जिलाधिकारी से मांग किया कि ऐसे उपजिलाधिकारी का अविलंब स्थानांतरण अन्यत्र तहसील में किया जाए। इस मौके पर मार्कडेंय सिंह, प्रियंक सिंह, ओमप्रकाश दुबे, रमेश पांडेय, अनिल शुक्ला, रमाकांत यादव, राकेश यादव, चेतन सिंह, कमलाकांत सिंह, जमीर साहब, राधेश्याम, अमित गुप्ता, पंकज पांडेय, बालेंदु ओझा, लक्ष्मण वर्मा, अरविंद कुमार, ओमप्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इनसेट...
एसडीएम के स्थानांतरण की मांग
बलिया। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के दुसरे संगठन ने भी रसड़ा एसडीएम के स्थानांतरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। साथ ही रसड़ा में अधिवक्ताओं के साथ किए जा रहे र्दुव्यवहार पर गहरी नाराजगी जताई। एसडीएम रसड़ा के स्थानांतरण की मांग का प्रस्ताव पारित करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर का चक्रमण किया। इस दौरान वकीलों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस मौके पर पांडेय गोविंद जी, रमाशंकर मिश्र, विपीन बिहारी सिंह, मदन वर्मा, जटी दुर्गा प्रताप सिंह, राजेश श्रीवास्तव, ज्ञानजी श्रीवास्तव, संजय सिंह, अरविंद सिंह, रामप्यारे सिंह, शैलेंद्र सिंह, अशोक सिंह, रविंद्र सिंह, अयोध्या नाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें