फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 दिन के भीतर हो हर ब्लाकों में सफाईकर्मियों की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पंचायती राज संगठन के तत्वावधान में प्रधानों ने विकास भवन का तालाबंद कर अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्राम प्रधान जिला पंचायत के यहां पंचायतों में तैनात सफाईकर्मियों के स्थानांतरण को लेकर ज्ञापन देने गए थे। लेकिन अधिकांश अधिकारी अपने कक्ष में मौजूद नहीं मिले, जिससे ग्राम प्रधान आक्रोशित होकर तालाबंदी करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम यादव ने कहा कि गांवों में तैनात सफाई कर्मियों का स्थानांतरण तथा संबद्धता जिला मुख्यालय के नजदीक के विकास खंडों मेें कर दिया गया है। आरोप लगाया कि अधिकारियों की मिली भगत कर उन्हें जिला मुख्यालय संबद्ध कर दिया गया है। जिससे अन्य ब्लाकों और ग्राम पंचायतों में सफाईकर्मियों का टोटा हो गया है। प्रधान संघ के सदस्यों ने चेतावनी दी है कि यदि 21 दिन के भीतर सफाईकर्मियों की तैनाती सभी ब्लाकों में मानक के अनुसार नहीं किया गया तो संघ की डीपीआरओ कार्यालय पर तालाबंदी कर धरना देगा।
इस मौके पर करीब डेढ़ घंटे इंतजार के बाद मौके पर पहुंचे परियोजना निदेशक को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर सतीश सिंह, कृपाशंकर तिवारी, राजनारायण उपाध्याय, सुनील राय, रामदेव यादव, श्रीराम तिवारी, ब्रजभूषण शुक्ला, सुधीर सिंह, विजय बहादुर राम, कृष्णानंद सिंह, रघुनाथ गोंड, मुकेश राम, दीपक सिंह, अभिजीत तिवारी, हरिहर सिंह, सुरेंद्र नाथ सहित कई गांवों के ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें