फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..ट्रक की जद में आने से परीक्षार्थी की मौत, मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वार। थाना क्षेत्र के हनुमान गढ़ी मंदिर के पास ट्रक की जद में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि कुछ देर बाद ही भाग रहे ट्रक चालक को पुलिस ने दबोच लिया। मौत की खबर सुनते परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन

सुखपुरा थाना क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी शुभम चौरसिया (25) पुत्र मुरलीधर चौरसिया रविवार को नगरा में परीक्षा देने के लिए बाइक से जा रहा था। जिसके बाइक में ट्रक ने जोरदार तरीके से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां आईसीयू में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई वे जिला अस्पताल पहुंच गए। घर की महिलाओं का रोते-रोते बुरा हाल था। बताया कि जा रहा है कि शुभम की परीक्षा नगरा के किसी परीक्षा केंद्र पर बीए प्रथम वर्ष राजनीति शास्त्र के प्रथम प्रश्न पत्र की होने वाली थी। इसी के चलते वह किसी रिश्तेदार के यहां रुकने जा रहा था। अस्पताल में पहुंचे परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें