सिकंदरपुर(बलिया)। क्षेत्र के जिंदापुर गांव में रविवार को स्वर्गीय मुन्ना खातून की स्मृति में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 300 मरीजों का नि:शुल्क जांच व परीक्षण किया गया, वही जांच के बाद सैकड़ों मरीजों को नि:शुल्क दवा भी दी गई। शिविर का उद्घाटन कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव नियामुल हक खान ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि गरीबों व मरीजों की सेवा से बढ़कर कोई बड़ी सेवा नहीं है। इस मौके पर डॉ विवेक चौबे, डॉ ओसामा, डॉ रविशंकर वर्मा, डॉ सनाउल्लाह, डॉ शेख अबूजर, खुर्शीद खान, ऐनुलहक खान, अदनान खान, महताब खान, आदिल खान, हामिद अंसारी, रियाजुल खान, आरिफ मकबूल खान आदि मौजूद रहे।