भीमपुरा(बलिया)। क्षेत्र के ईंट भट्ठा उद्योग संगठन की बैठक सोमवार को इब्राहिमपट्टी स्थित बाजार में उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बढ़ती महंगाई को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पहले जिस दाम पर कोयला मिलता था, आज उसका मूल्य चौगुना हो गया है। उसके बाद हर सामान पर जीएसटी भी देना पड़ रहा है। ईंट का मूल्य आज भी पहले की तरह है, जिससे यह उद्योग दम तोड़ रहा है। सभी ईंट भट्ठों के मालिकों ने तीन दिन हड़ताल करने का निर्णय लिया। इस मौके पर संतोष यादव, जेडी सिंह, दुर्गेश गुप्ता, गुड्डू यादव, विनोद सिंह, कमलेश यादव, पप्पू सिंह सहित दर्जनों ईंट भट्ठा मालिक मौजूद रहे।