फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं से बेखबर है सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन उनके प्रतिनिधि को सौंपा। इस दौरान सरकार द्वारा किसान हित की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि वर्तमान सरकार किसानों के नाम पर घोषणाएं तो कर रही है। लेकिन उसे पूरा नहीं कर रही है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि किसानों को आशा की डोर से बांधकर रखा गया है। जबकि आज भी गांवों में किसानों के लिए लगाए गए नलकूप ध्वस्त हैं। किसानों को खेत में पानी के लिए दरदर भटकना पड़ रहा है। कहा है कि सूर्यपुरा गांव में खराब पड़े नलकूप को तत्काल रिबोर कराया जाय। मांग किया है कि गांव में गढ़ही में बना नाला का तत्काल ठीक कराया जाय। सूर्यपुरा गांव में शिवमंदिर पोखरा ध्वस्त पड़ा है उसे बनवाया जाय। इस मौके पर रमेश पांडेय, जयप्रकाश वर्मा, राजेश कुमार मौर्य, राम साहनी, प्रमोद साहनी, विशाल, मिथिलेश, मनीष वर्मा, वशिष्ठ रजक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें