बलिया। कुंवर सिंह पीजी कालेज के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवायोजना के दोनों इकाईयों का विशेष शिविर जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के प्रांगण में पांचवे दिन जागरण गीत से शुरू हुआ। नित्य क्रिया व नाश्ता के बाद स्वयंसेवकों ने विश्वविद्यालय परिसर की साफ-सफाई किया। साथ ही साथ बसंतपुर गांव में एक रैली निकालकर जन स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के लिए जनजागरण अभियान चलाया गया। बैद्घिक कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीरामशरण इंटर कालेज बसंतपुर के प्रधानाचार्य डा. अखिलेश सिंह ने स्वयंसेवकों तथा सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवायोजन का मुख्य उद्देश्य छात्र समुदाय को सामाजिक सरोकारों के प्रति जिम्मेदार बनाना है। राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण व्यक्ति के स्वभाव, संस्कार से निर्मित होता है। अतिथियों का स्वागत एवं आभार डॉ. सुनील कुमार चतुर्वेदी ने किया। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार सिंह ने किया।