बांसडीह। आदर्श नगर पंचायत के नव निर्वाचित समस्त सभासदों की बैठक शुक्रवार की शाम नगर पंचायत कार्यालय में हुई। इसमें सभासद संघ का गठन किया गया। जिसमें सभासद विजय कुमार गुप्ता को अध्यक्ष पद से नवाजा गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर सभासद मजीबुर्ररहमान, महासचिव पद पर सभासद प्रवीण सिंह, संगठन महासचिव पद पर शैलश सिंह, सचिव पद पर सभासद शम्भू पटेल, कोषाध्यक्ष पद पर सभासद प्रतिनिधि जयप्रकाश, सूचना मंत्री पद पर सभासद प्रतिनिधि अरविंद गुप्ता, प्रवक्ता पद पर सभासद पशुराम सिंह को सर्वसम्मति से चुना गया। बाकी के सदस्य सभासद आशोक गुप्ता, मनोज पासवान, राजेश तुरहा, धर्मेंद्र तिवारी शामिल रहे। संघ के अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि सभासद संघ के गठन का उद्देश्य नगर के हरेक वार्डो में विकास की गंगा बहाना है। इस मौके पर उपस्थित अधिशासी अधिकारी संजय राव को सभासद संघ के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को माला पहना कर बधाई दिए।