फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा के 6400 फार्म निरस्त, छात्र परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। बोर्ड परीक्षा में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में परीक्षा से महज 15 दिन पहले क्षेत्र के आठ अग्रसारण विद्यालयों के करीब 6400 प्राइवेट छात्र-छात्राओं का फार्म निरस्त होने से छात्र-छात्रा और अभिभावक परेशान हैं। लोगों का तर्क है कि फार्म में गड़बड़ी थी तो प्रिंसिपल के पास से शुरू हुआ अग्रसारण कार्य डीआईओएस कार्यालय व बोर्ड ऑफिस तक अग्रसारण होते-होते कैसे पहुंच गया। मामले को जमालपुर निवासी अशोक सिंह ने उच्च न्यायालय में रिट दिखिल कर छात्र-छात्राओं के लिए न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बालिका विद्यालय जयप्रकाश नगर, नरहरिबाबा इंटर कालेज कर्णछपरा, सुदिष्टपुरी, मझौवा, जीजीआईसी, रेवती इन्टर कालेज के हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के लिए अग्रसारण केंद्र बना, इन सभी विद्यालयों में करीब 6400 छात्र-छात्राओं ने प्राइवेट फार्म दाखिल किया, सब कुछ आनलाइन होने के बाद भी प्रिंसिपल, डीआईओएस कर्यालय व बोर्ड आफिस अग्रसारण कर रोल नंबर तक जारी कर दिया, परीक्षा के ऐन वक्त पर फार्म की गड़बड़ी बताते हुए फार्म निरस्त कर दिया गया। ऐसे में परीक्षार्थियों से फार्म के लिए फीस लिया गया, परीक्षार्थी एक वर्ष तक परीक्षा की तैयारी किए। यहां तक कि कई बच्चियों को शादी करने के लिए परीक्षा दिलवाने की तैयारी की गई थी, अब परीक्षा न होने से इन बच्चियों की शादी टूटने के कगार पर है।
इस बाबत एसडीएम राधेश्याम पाठक ने कहा कि मामला शिक्षा विभाग से जुड़ा हुआ है, फिलहाल जितने छात्र-छात्राओं की परीक्षा के लिए आदेश है। उन्हीं छात्र-छात्राओं की परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें