नगरा। नेशनल कान्वेंट स्कूल में मंगलवार को तीन दिवसीय अन्तर्विद्यालयी शीतकालीन खेल का आयोजन शुरू हुआ। पहले दिन विद्यालय के बच्चों ने खो खो, कबड्डी, वालीबाल, लम्बी कूद, ऊँची कूद सहित आधा दर्जन खेलो मेंरेड हाउस, येलो हाउस, ग्रीन हाउस व ब्लू हाउस की अलग अलग टीमो ने प्रतिभाग किया। विद्यालय में खेल का शुभारम्भ प्रबन्धक मो यूनुस ने ध्वजारोहण कर किया। प्रबन्धक ने कहा कि खेल से जहाँ शरीर स्वस्थ रहता है, वही इससे आपसी भाई चारा भी बढ़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने रुचि के अनुसार खेलो में भाग लेने की सलाह दी। रेफरी की भूमिका में राहुल, शाहिद, विष्णु प्रताप शर्मा, स्कोरर के रूप में शालिनी राय, रेनु सिंह, पूनम यादव की भूमिका रही। इस मौके पर प्रधानाचार्य नफीस हासमी, मो रब्बानी, ब्रजेश यादव बागी, डा. अवैस असगर आदि मौजूद थे।