फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता भवन के लिए 25 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड (बलिया)। विधायक धनंजय कनौजिया ने सोमवार को तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में अधिवक्ताओं से मुलाकात की। कनौजिया ने अधिवक्ता भवन के जीर्णोद्वार और चेंबर निर्माण के लिए विधायक निधि से 25 लाख रुपए देने की घोषणा की, जिसका अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने अधिवक्ताओं के हित संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान ग्राम न्यायालय के संचालन का मामला जोर शोर से उठाया गया। अधिवक्ताओं ने सुझाव दिया कि जब तक न्यायालय की स्थाई निर्माण की व्यवस्था नहीं होती है, तब तक स्थायी तौर पर ग्राम न्यायालय संचालित किया जा सके । विधायक ने बताया कि अधिवक्ताओं और वादकारियों की सुविधा के लिए इंतजाम किए जाएंगे । पुस्तकालय भवन का जीर्णोद्धार किया जाएगा। एसडीएम सुशील लाल श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम न्यायालय के लिए भूमि का चयन किया जा रहा है । भूमि उपलब्ध होते ही ग्राम न्यायालय का निर्माण शुरू हो जाएगा । इस मौके पर तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष रमाकांत यादव, कलिंद्र यादव , एचएन सिंह , देवेंद्र गुप्त, राशिद कमाल पाशा , सुनील श्रीवास्तव अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें