फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में पांच सौ लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया में स्वास्थ्य से बढ़कर कोई संपत्ति नहीं है। धन संपदा रहने के बावजूद भी यदि व्यक्ति का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो वह चाहकर भी दुनिया की सुख सुविधाओं को भोग नहीं कर सकता । उक्त बातें शनिवार को स्व.हरेराम पाठक की स्मृति में आदि ब्रह्म बाबा के स्थान पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर के उद्घाटन करने के बाद नगर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने नगर विधानसभा के विभिन्न इलाकों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की सलाह समाजसेवियों को दी । इस मौके पर स्वर्गीय हरेराम पाठक की पुत्री डा. श्वेता पाठक के नेतृत्व में धरोहर संस्था तथा बलिया जनपद के चिकित्सकों ने लगभग पांच सौ से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनमें नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया। इस मौके पर दुबहर ब्लाक के प्रमुख ज्ञानेंद्र राय गुड्डू, प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष विमल पाठक ने शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव में पुण्यतिथि के रूप में इस तरह के आयोजन करने की परंपरा का स्वागत करते हुए कहा कि इससे जनसामान्य को सुविधा एवं लाभ स्थानीय स्तर पर ही मिल जाता है। इस मौके पर मुख्य रुप से सूर्य नारायण पाठक, अतुल सिंह, अमित शुक्ला, बिट्टू मिश्रा, रवि शंकर पाठक, वशिष्ठ दत्त पांडेय, अंजनी लाल चौबे, पप्पू सिंह, राजेश पाठक, सत्येंद्र पाठक, विष्णु खरवार, अनिल गुप्ता, मुमताज, पिंटू पाठक, सत्येंद्र पाठक आदि लोग मौजूद रहे । अध्यक्षता विमल पाठक तथा संचालन रमन पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें