फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कब नसीब होगा शुद्ध पानी !

विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमानगंज। स्थानीय ब्लाक के देवकली ग्रामसभा में अभी तक पानी टंकी नहीं लगाए जाने से करीब दस हजार की आबादी शुद्ध पानी पीने से वंचित है। दो-चार जो सरकारी हैंडपंप थे, वह जवाब दे चुके हैं। गांव के प्रधान भोला राय ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराते हुए निवारण की मांग की।
विज्ञापन

बताया कि नगर से सटे हनुमानगंज ब्लाक अंतर्गत देवकली गांव लगभग नगर परिक्षेत्र में आता है। जैसा कि 2005 में पहले जादवपुर यूनिवर्सिटी और फिर दिल्ली से आई भू-गर्भ जल जांच टीम ने यहां का पानी पीने योग्य नहीं होने की बात बताई थी। लगभग ब्लाक के सभी गांव में टंकी लग चुकी है। लेकिन देवकली गांव आज भी इससे वंचित है। जबकि इस गांव की लोकतंत्र में हिस्सेदारी दस हजार की है। लेकिन ये आबादी दूषित पानी पीने को विवश है। सरकारी हैंडपंप न के बराबर है और जो था, जो है वे काफी जर्जर हो चुका है। ऐसे में गांव में पानी टंकी का निर्माण होना अति आवश्यक है। ताकि लोगों को शुद्ध पानी मिल सकें। ग्राम प्रधान ने पत्र की प्रति जिलाधिकारी से लगायत मुख्य विकास अधिकारी को भी सौंपा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें