फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर होगी गंगा आरती

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। कार्तिक पूर्णिमा के महास्नान पर्व पर गंगा के किनारे गंगापुर घाट पर स्नानार्थियों के लिए सेवा शिविर का आयोजन प्रभाकर सिंह सेवा शिविर, गायघाट, रेवती के तत्वावधान में किया जायेगा। गायघाट स्थित अपने आवास पर आयोजित एक बैठक में शिविर के संयोजक समाजसेवी संजय सिंह ने बताया की पूर्व की भांति इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा स्नान के अवसर पर रामगढ़ एवं पचरुखियां के बीच स्थित गंगापुर घाट पर पूर्णिमा के पूर्व संध्या पर स्नानार्थियों के ठहरने के लिए शिविर लगाया जायेगा। घाट पर गंगाजी की महाआरती, 5100 दीप दान, स्नानार्थियों के लिए भोजन, नाश्ता, चाय आदि की व्यवस्था की जायेगी। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, लाल साहब सिंह, मुन्ना गिरी, अजय यादव, विक्की कुमार, शान्तनु सिंह, ततनू, बलिराम सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता संजय सिंह व संचालन ग्राम प्रधान आसमान ठोठा राजेश कुमार पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें