फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नरों ने भी किया लोककामना का पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सूर्योपासना का महापर्व नगर सहित ग्रामीण अंचलों में श्रद्धा व आस्था के साथ मनाया गया। गुरुवार की शाम व्रती महिलाएं जहां पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित हो गीत गाती हुई तालाबों व नदी के तट पर पहुंचना शुरू की। वहीं, नगर के यारपुर बेदुआ में बने छठ घाट पर दो किन्नर भी पूरी निष्ठा के साथ पूजन सामग्री लेकर पहुंचे। सुसज्जित परिधान में छठ घाट पर पहुंचे व्रती किन्नरों के सहयोग में आधा दर्जन किन्नर और जुटे रहे। पुत्र व पति की मंगल के लिए रखे जाने वाले इस व्रत को किन्नरों ने अपने यजमानों के लिए किया। व्रतधारी किन्नरों ने विधिवत पूजन-अर्चन किये। छठ मईया की गीत भी खूब गायी। शहर के छठ घाटों पर किन्नरो ने व्रत रख कर किया छठ पूजन किया। महिलाओं संग किन्नरों ने भी दिया डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान किन्नर समाज के लोगों ने भी लोक मंगल की कामना की। घाट पर किन्नर समाज के लोग आकर्षण का केन्द्र बने रहे। किन्नर समाज के अध्यक्ष माधुरी पांडेय ने बताया कि वह विगत 15 वर्षो से छठ पूजा अपने यजमानों के मंगल कामना के लिए करती आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें