फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टल पर मदरसो की अपलोड करने की अंतिम तिथि 15 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के पोर्टल पर अपलोड करने की तिथि बढ़ायी गयी है। जिसकी अंतिम तिथि 15 अक्तूबर तक निर्धारित की गयी है। मदरसों द्वारा आपत्तियों के सम्बंध में अपना प्रत्यावेदन प्रस्तुत किये जाने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर निर्धारित की गयी है। इस आशय की जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी केके राय ने दी। बताया कि जनपदीय अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा परीक्षणोपरांत मदरसों का अग्रसारित डाटा डिजिटलीय हस्ताक्षर कर रजिस्टर की मेल आईडी पर अग्रसारित किये जाने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर निर्धारित की गयी है। मदरसों द्वारा आपत्तियों के क्रम में रजिस्टार/निदेशक को अपना प्रत्यावेदन प्रस्तुत किये जाने की अंतिम तिथि 05 नवम्बर तक निर्धारित है। जबकि प्राप्त डाटा को रजिस्टार/निदेशक स्तर से फाईनल लाक किये जाने की अंतिम तिथि 10 नवम्बर तक निर्धारित की गयी है। श्री राय ने जनपद के समस्त अनुदानित/गैरअनुदानित मदरसों/मकतबो को सूचित किया कि निर्धारित तिथि तक अपने मदरसों की सूचना पोर्टल पर अपलोड करें। अन्यथा वह स्वयं के जिम्मेदार होगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें