फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू पीएचसी पर स्वास्थ्य सेवाएं निकाल रही हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। कोटवारी स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दवाओं और चिकित्सक के अभाव में शोपीस बनकर रह गया है। इस कारण मरीज निजी चिकित्सकों के यहां इलाज कराने को मजबूर हैं। दुर्दशा का आलम यह है कि केवल चतुर्थ श्रेणियों के कर्मचारियों और स्वीपर से अस्पताल खुलता एवं बंद होता है। कहने को तो इस अस्पताल में बेहतर सेवा देने के लिये आठ कर्मचारी नियुक्त हैं। जिसमें एक चिकित्सक के रूप में डॉ. रासिक मुराद फार्मासिस्ट संजीव कुमार यादव, एलए खून जांच करने के लिये विनोद सिंह वार्ड ब्यॉय शशिकान्त हेल्पर रविन्द्र, स्वीपर श्याम सुन्दर, गीता देवी तथा एएनएम के पद पर पुष्पा देवी कार्यरत हैं। लेकिन डॉक्टर समेत कर्मचारी इस अस्पताल में कब आएंगे, पता नहीं है। मरीज भी इनकी अनुपस्थित रहने से अब इस अस्पताल में आना बंद कर दिया है। ये कर्मचारी उपस्थिति पंजिका में महीने में केवल हाजिरी लगाने के लिए ही आते हैं। बिना काम के ही ये कर्मचारी वेतन आहरण कर लेना अपनी शान शौकत समझते है। ग्राम प्रधान बृजेश कन्नौजिया, गुलाब चन्द वर्मा, रामजी सिंह, संजय पासवान, राजेश गुप्ता, दिनेश तिवारी, संजय चैरसिया, धर्मेन्द्र सिंह आदि ने चेताया कि तत्काल अस्पताल की व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें