फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहिंसा के रास्ते से समाज को आगे चलाएं : डीजे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद न्यायालय परिसर के सेंट्रल हाल में सोमवार को गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह आयोजित की गई। अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस एवं मीडिएशन के विशेष संदर्भ में वार्ता सुबह आठ बजे शुरू हुआ। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला जज मो. असलम ने गांधी एवं शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला जज ने कहा कि उन्होंने अहिंसा के रास्ते पर समाज को आगे चलने एवं स्वच्छ भारत मिशन को पूरा करने की जरुरत है। इस मौके पर अलग-अलग वक्ताओं ने वक्तव्य दिया। इस मौके पर जिला जज के अलाव एडीजे नरेंद्र सिंह, एफटीसी के जज चंद्रभानु सिंह, वीर कनेडी लाल, श्रीमती मनोरमा, सीजेएम अमित मालवीय, ईश्वर शरण कनौजिया, क्रिमिनल बार के अध्यक्ष हरिवंश सिंह, अधिवक्ता ओंकार सिंह, सतीश मिश्र, अख्तर हुसेन, धीरेंद्र सिंह, आदि मौजूद रहे। संचालन पवन कुमार श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें