फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों को दी कानून की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में गुरूवार को नारी निकेतन निधरिया में सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण राजमणि की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न कानूनी पहलुओं की जानकारी दी गयी तथा नारी निकेतन का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

राजमणि ने लड़कियों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार रूप से जानकारी दी तथा उनके अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में भी जागरूक किया। इस दौरान प्रभारी अधीक्षिका को निर्देश दिया कि वह सभी लड़कियों का नाम व पता आदि की सूची उन्हें व तहसीलदार को उपलब्ध करायें। तासकि लड़कियों को उनके घर भेजने की कार्रवाई की जा सकें। वहीं लड़कियों की शिक्षा की गुणवत्ता, भोजन तथा कपड़ा आदि की उपलब्धता के बारे में जानकारी हासिल की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी अभिलेख दुरूस्त रखें। शारीरिक एवं मानसिक विकलांगता की दशा में दण्ड विधान के बारे में भी सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने जानकारी दी। इस मौके स्थाई लोक अदालत के सदस्य सपना पांडेय, अजय तिवारी, तहसीलदार सदर जितेंद्र सिंह, जिला विकलांग कल्याण/जिला प्रोबेशन अधिकारी कृष्णकांत राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें