सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के मालदह चौकी के समीप मंगलवार की दोपहर बघुड़ी गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने अवैध शराब पकड़कर बीच सड़क पर रख चक्का जाम कर दिया। बाद में चौकी प्रभारी विजय मौर्य के जल्द आरोपी की गिरफ्तारी करने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।
बताया जाता है कि बघुड़ी गांव में जंगली वर्मा विगत कई माह से अवैध कच्ची शराब बेच रहा है। ग्रामीणों द्वारा मना करने पर मारपीट करने पर उतारू हो जा रहा है, जिसको लेकर मंगलवार की दोपहर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जंगली वर्मा द्वारा बेचे जा रहे शराब के अड्डे पर पहुंच गए, जंगली वर्मा तो नहीं मिला। लेकिन वहां करीब 80 लीटर शराब गैलन व पाउच में बरामद हुआ। जिसको ग्रामीण उठाकर पुलिस चौकी मालदह ले गए और वहां चक्काजाम कर दिया। बाद में चौकी प्रभारी विजय मौर्य के जल्द आरोपी की गिरफ्तारी करने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। इस दौरान ग्राम प्रधान कमलेश कामेश्वर वर्मा, संतोष, मनोज, सेराज, राकेश, अनिल, रामअवध, रामबली रघुनाथ आदि रहे।