बलिया। रोटरी क्लब बलिया की ओर से शनिवार को जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ आईएमए के जिलाध्यक्ष डा. पीके सिंह गहलौत ने ने किया। कहा कि रक्तदान व्यक्ति को कमजोर या बीमार नहीं बनाता है। बताया कि रक्तदान से किसी को जीवनदासन मिल सकता है। शिविर में कुल 12 यूनिट रक्तदान किया गया। इस मौके पर विजय कुमार मिश्र, अनिल कुमार, अमिताभ शंकर श्रीवास्तव, राजीव कुमार, अजीत कुमार, मो. तारीक, राजकुमार, रोहित पांडेय, डा. नयन प्रकाश सिंह, सुनील सिंह, राजेश जायसवाल, शैलेन्द्र सिंह आदि थे। अध्यक्षता विनोद सिंह तथा संचालन पवन सिंह ने किया।