बलिया। खेल निदेशालय उप्र के तत्वावधान में राज्य कर्मचारियों के कल्याणार्थ खेल के विकास तथा शारीरिक संवर्धन की ओर शासन की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिसके तहत पुरूष तथा महिलाओं की विभिन्न खेलों में जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक खेल प्रतियोगिताएं एवं चयन ट्रायल कराए जाते है। चयन ट्रायल में वहीं खिलाड़ी भाग ले सकते है जो पूर्णकालिक राजकीय सेवा में हो। आटोनोमस बाडी जैसे परिषद, बोर्ड, नगरनिगम, पुलिस विभाग, अशासकीय शिक्षक आदि शिक्षक इस चयन ट्रायल में शामिल नहीं होंगे। इस आशय की जानकारी देते हुए क्रीड़ाधिकारी लक्ष्मीशंकर सिंह ने बताया कि टेनिस, बालीवाल, तैराकी, बास्केट वाल, बैडमिंटन, टेबुल टेनिस, शतरंज, कबड्डी, भारोत्तोलन, एथलेटिक्स, फूटवाल, कैरम, ब्रीज, कुश्ती, पावर लिफ्ंिटग, क्रिकेट एवं हाकी खेलों के लिए जिला स्तरीय ट्रायल दस जुलाई वीर लोरिक स्पोर्ट स्टेडियम में आयोजित किया गया है। जिसका मंडल स्तरीय ट्रायल 13 व 14 को सुखदेव पहलवान स्टेडियम आजमगढ़ में होगा।