फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी 25 से 30 जून तक पूर्ण कर सकते डाटा माइग्रेसन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। एक जुलाई से प्रस्तावित जीएसटी के दृष्टिगत सभी पंजीकृृत व्यापारी 15 जून तक जीएसटी पोर्टल पर डाटा माइग्रेशन (एक्टिवेशन और इनरोलमेंट) का कार्य पूर्ण नही कर पाए हैं। ऐसे व्यापारी 25 से 30 जून तक जीएसटी पोर्टल पर प्रोविजनल आईडी और पासवर्ड से डाटा माइग्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। ये जानकारी अपर वाणिज्य कर आयुक्त जयंत सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि 25 जून से पूर्व जिन व्यापारियों को प्रोविजनल आईडी/पासवर्ड नहीं मिला है। वे इसकी सूचना वाणिज्य कर कार्यालय को दें। पैन अपडेशन आदि की कार्यवाही अविलंब पूर्ण कर लें। नए पंजीयन के लिए व्यापारी 21 जून से जीएसटी कामन पोर्टल पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डाटा माइग्रेशन की जानकारी के लिए वाणिज्य कर कार्यालय में स्थापित हेल्प डेस्क से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें