बलिया। जिले में बुधवार को 16 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 6106 हो गई है। इसमें पहले से भर्ती 6090 में से 5794 लोग उपचार के बाद स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 225 है। जिले में अब तक कोरोना से कुल 87 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं जनपद के ही रहने वाले गैर जनपद में मिले मरीजों को मिलाकर कुल 6324 संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि हनुमानगंज के प्रोफेसर कालोनी में दो, जगदीशपुर में दो, मिड्ढा में दो, बलिया में एक, गनर बलिया में एक, बांसडीह के वार्ड नंबर नौ में एक, दुबहर के पांडेयपुर में एक, गाजीपुर के जमानिया में दो, मनियर के बड़सरी जगीर में एक, नवानगर के मिल्की मोहल्ला में एक, नवानगर में एक, बघुड़ी में एक, महतवार में एक, पंदह के कथवली में एक, रूरल में दो, रेवती के मिश्रौली में एक पॉजिटिव पाए गए हैं।