शहीद रामप्रवेश यादव के परिजनों को सम्मानित करते एसएसबी के उप कमांडेंट अंजनी कुमार तिवारी।
- फोटो : BALLIA
बेल्थरारोड। सोनाडीह- हाहानाला मार्ग स्थित शहीद रामप्रवेश यादव स्मारक स्थल पर बुधवार को शहीद स्मृति दिवस पर सशस्त्र सीमा बल के उप कमांडेंट अंजनी कुमार तिवारी ने शहीद के परिजनों को सम्मानित किया। शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद आयोजित समारोह में उप कमांडेंट तिवारी ने कहा कि देश की रक्षा के लिए सीमा पर डटे रहना और भारत माता की रक्षा करना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि रामप्रवेश की शहादत पर एसएसबी गौरवान्वित है। कमांडेंट में परिजनों को स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट किया। इस दौरान शहीद के पिता लालबचन यादव, माता विद्यावती देवी, पत्नी चिंता देवी की आंखें भर आई। पिता ने कहा की बेटे की शहादत पर गर्व है।