बैरिया। रेवती थाना क्षेत्र के अधिसिझुआ ग्राम पंचायत के गुमानी के डेरा निवासी एक वृद्ध की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अधिसिझुआ ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान व गुमानी के डेरा निवासी राजबलम यादव के पिता त्रिभुवन यादव (60) रविवार को भोर में पुरानी रेलवे लाइन की ओर टहलने गए थे। इसी बीच रास्ते में टूटकर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों की ओर से जानकारी देने पर मौके पर परिजन पहुंचे और किसी तरह तार से अलग किया। सूचना पर पहुंचे गोपालनगर चौकी इंचार्ज योगेंद्र प्रताप सिंह ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।