बलिया। हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अधिवक्ता चेंबर में आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष अंबादत्त पांडेय ने हिंदू जागरण मंच के कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की। इस दौरान नवमनोनित पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अमरनाथ तिवारी को बलिया नगर विधानसभा का अध्यक्ष का दायित्व प्रदान किया गया। इसी क्रम में काव्यांश को जिला महामंत्री का पदभार दिया गया। ओमप्रकाश सिंह को जिला उपाध्याक्ष का दायित्व सौंपा गया। पंकज पांडेय को बांसडीहरोड थाना का अध्यक्ष बनाया गया। आलोक सिंह को बांसडीहरोड का थाना महामंत्री बनाया गया। जबकि विकास सिंह को मंच का कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अंबादत्त पांडेय ने कहा कि सभी नव मनोनित पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन सही तरीके से करें तथा पद की गरिमा के अनुरुप कार्य करें। इस मौके पर अमर नाथ तिवारी ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व में जिस तरीके की जिम्मेदारी दी है उसके अनुरूप ही कार्य किया जाएगा। इस मौके पर विभाग उपाध्यक्ष सुनील पांडेय, जितेंद्र पांडेय, गुड्डू ओझा, गुड्डू, अनमोल तिवारी, शंभू आदि मौजूद रहे। संचालन ओंकार तिवारी ने किया।