फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल की व्यवस्था करें चाक चौबंद- नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सीआईएएस के प्रबंध निदेशक व जिले के नोडल अधिकारी सेंथिल पांडियन शनिवार को जिला अस्पताल के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने सफाई रखने, स्ट्रेचरों और मरीजों के बैठने के लिए बेंच-कुर्सियां, स्टोर में नई दवाएं एवं वार्डों में सुविधाएं बढ़ाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पहले वे इमरजेंसी कक्ष पहुंचे जहां ताजा-ताजा सफाई की गई थी। मरीजों और तीमारदारों की भीड़ देख उन्होंने उनके बैठने के लिए स्थाई व्यवस्था और मरीजों के लिए स्टेचरों की संख्या बढ़वाने को कहा। मेडिकल वार्ड में एक्सरे रजिस्टर चेक करने के बाद मरीजों से सुविधाएं मिलने के बाबत पूछा। गंदगी देख सीएमओ बीके मिश्र को अस्पताल के अंदर सफाई व्यवस्था सही कराने की हिदायत दी। परिसर में खड़ी पुरानी एंबुुलेंस की नीलामी, स्टोर से पुरानी दवाएं हटा कर नई दवाएं मंगवाने को कहा। अस्पताल की पैथालाजी, एआरटीसी को देखने के साथ ट्रामा सेंटर के बारे में जानकारी ली। डेस्क बोर्ड के बारे में सारी जानकारियां प्राप्त कीं। इसके बाद वे महिला अस्पताल गए। सीएमएस डॉक्टर माधुरी सिंह को अस्पताल में मरीजों को सुविधाएं उपलब्ध कराने, खराब मशीनों को ठीक कराने, फटी पाइपों को बदलवाने तथा जिला प्रशासन को अस्पताल के आसपास की सड़कों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया एसएनसीयू के निरीक्षण के दौरान वहां 12 बच्चे भर्ती थे उन्होंने उनके परिजनों से भी बात की। इस दौरान डीएम भवानी सिंह खंगारौत, सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, सीएमओ एसपी विजय पाल सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला अस्पताल की लिफ्ट खराब देख वे नाराज हो गए और इसे दो दिन में लिफ्ट ठीक कराने का निर्देश देते हुए कहा कि इससे मरीजों की कितनी दिक्कत होती होगी इसके बारे में सोचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें