फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विश्व रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में 15 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर महादान किया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन एसीएमओ व जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. केडी प्रसाद, प्रभारी सीएमएस डॉ. आरके महतो और ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. बीपी सिंह ने फीता काटकर किया। रक्तदानियों को अमर उजाला की ओर से प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर में सबसे पहले ब्यासी निवासी रंगकर्मी आनंद मोहन सिंह ने रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि वे 21वीं बार रक्तदान कर रहे हैं। वे 24 साल की अवस्था से रक्तदान करते चले आ रहे हैं। इसके बाद जीराबस्ती निवासी वरुण कुमार ने रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि वे चौथी बार रक्तदान कर रहे हैं। इसी प्रकार रेवती भोलुपुर निवासी अरविंद कुमार यादव, जिला अस्पताल परिसर निवासी प्रमोद कुमार, अखार निवासी रणजीत कुमार सिंह, सुखपुरा के जीराबस्ती निवासी धमेंद्र तिवारी, शहर कोतवाली क्षेत्र के विशुनीपुर निवासी राहुल सिंह, रेवती निवासी स्वीटी केशरी, बैरिया क्षेत्र के नौरंगा निवासी शैलेंद्र ठाकुर, महिला अस्पताल परिसर निवासी रहमत अली, बेल्थरारोड निवासी अफसर अली, सहतवार निवासी सुरेंद्र सिंह, नगरा के चंदन, काशीपुर निवासी राजशेखर यादव, नगर निवासी समर प्रताप सिंह ने रक्तदान किया। इस दौरान अधिकारियों ने रक्तदान देने वाले लोगों को अमर उजाला की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाना पुनीत कार्य : रक्तदान शिविर का उद्घाटन करने के बाद एसीएमओ डॉ. केडी प्रसाद ने कहा कि रक्तदान शिविर से प्राप्त होने रक्त से कई जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। प्रभारी सीएमएस डॉ. आरके महतो ने कहा कि रक्तदान महादान है। कहा कि रक्तदान को लेकर लोगों में भ्रांतियां होती है जो बिल्कुल गलत है। रक्तदान करने से शरीर पर कोई असर नहीं पड़ता है। रक्तकोष प्रभारी व नेत्र सर्जन डॉ. बीपी सिंह ने कहा कि रक्तदान कर कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान करने से हार्ट अटैक होने की आशंका नहीं खत्म हो जाती है। अन्य कुछ बीमारियां भी दूर हो जाती हैैं। अमर उजाला फाउंडेशन ने रक्तदान शिविर आयोजन कर लोगों को जागरूक किया है। यह जागरूकता का ही परिणाम है कि पहले की अपेक्षा अब लोग बढ़ चढ़कर स्वैच्छिक रक्तदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें