फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में अड़चन बर्दाश्त नहीं: विनय

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। सीयर ब्लॉक के प्रधानों व बीडीसी की मौजूदगी में क्षेत्र पंचायत, मनरेगा व 14वां राज्यवित्त के करीब पांच करोड़ 33 लाख 49 हजार 114 रुपये की कार्ययोजना पर मुहर लगी। व्लाक प्रमुख विनय अंचल ने कहा कि सीयर ब्लाक में विकास की बाधाओं को दूर किया जाएगा। बीडीसी, प्रधान की मांग पर प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य पूरे होंगे। अंचल शुक्रवार को सीयर ब्लाक के डवाकरा हाल में विकास खंड की वार्षिक बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

प्रधानों व बीडीसी की मौजूदगी में क्षेत्र पंचायत, मनरेगा व 14वां राज्यवित्त के करीब पांच करोड़ 33 लाख 49 हजार 114 रुपये की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। बीडीओ संदीप सिंह की मौजूदगी में ब्लाक प्रमुख विनय अंचल ने सभी प्रस्ताव की स्वीकृति का अनुमोदन किया। बैठक में बीडीसी संदीप सिंह ने राज्य सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए प्रधान, बीडीसी व जिला पंचायत सदस्यों को प्राथमिकता के तौर पर करने की अपील की। साथ ही गांव-गांव में पौधारोपण व जल संरक्षण के प्रति विशेष कार्य करने के साथ ही स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। प्रधानों व बीडीसी ने गांव में सफाईकर्मी की कमी समस्या से रूबरू कराया। जिसे बीडीओ ने जल्द ही दूर करने का भरोसा दिया। बैठक में प्रमुख विनय अंचल, बीडीओ संदीप सिंह, एडीओ पंचायत राकेश कुमार दीक्षित, रामाधार यादव के अलावा जिला पंचायत सदस्य राजनाथ यादव, टीएन यादव, सत्यप्रकाश जायसवाल, बबन यादव, बलबीर यादव, हरिंद्र यादव, रामगोपाल यादव व रामवृक्ष यादव समेत बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत व क्षेत्रपंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें